चुनाव 26 : अंतिम चरण में 11 बजे तक 61.11 प्रतिशत मतदान
कोलकाता, 29 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत सात जिलों की 142 सीटों पर बुधवार दोपहर एक बजे तक कुल 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है। निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार, दोपहर एक बजे तक पूर्व बर्
पश्चिम बंगाल विधान सभा चुनाव (प्रतीकात्मक फोटो)


कोलकाता, 29 अप्रैल (हि.स.)। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के तहत सात जिलों की 142 सीटों पर बुधवार दोपहर एक बजे तक कुल 61.11 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया है।

निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़ो के अनुसार, दोपहर एक बजे तक पूर्व बर्धमान में सबसे अधिक 66.80 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया जबकि सबसे कम 57.73 प्रतिशत मतदान कोलकाता दक्षिण में हुआ है। इसके अलावा हुगली जिले में 64.57 प्रतिशत, हावड़ा में 60.68 प्रतिशत, कोलकाता उत्तर में 60.18 प्रतिशत मतदान हुआ है।

उधर दोपहर एक बजे तक नदिया जिले में 61.41 प्रतिशत, उत्तर 24 परगना में 59.20 प्रतिशत, तथा दक्षिण 24 परगना में 58.58 प्रतिशत मतदान हुआ है। उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण में दोपहर एक बजे तक 62.18 प्रतिशत वोट डाले जा चुके थे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अभिमन्यु गुप्ता / संतोष मधुप

---------------

Hindusthan Samachar / Santosh Madhup


 rajesh pande